फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crowd gathered in Devi temples, chants of Maiya resonated

देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजे मैय्या के जयकारे

Sun, 03 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Devi temples, chants of Maiya resonated
फोटो-2- चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में पूजन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में पहुंचे। मां अंबे की विधि विधान से पूजा अर्चना की। घरों में भी कलश स्थापना की गई। महिलाओं ने नौ दिनों का व्रत शुरू किया।
विज्ञापन

धर्मनगरी में भी श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा लगाई। मठ मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम शुरू किए गए। कोरेाना के दो साल बाद पूरी तरह से खुले मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आई। मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

पर्व के पहले ही दिन श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में तांता लगा रहा। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। शहर के पुरानी बाजार, शंकर बाजार के कालीदेवी के मंदिर में अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से राजापुर, मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप सहित अन्य स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर मां अंबे के दर्शन किए। इन स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम भी किये गये।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधिकारी मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मिले। मंदिरों के बाहर पुलिस कर्मी भी मुस्तैद नजर आए।

फोटो-1- नवरात्र शुरु होते ही देवी मंदिरों में सुबह से पूजन करने के लिए महिलाओं की लगी भीड़। संवाद

फोटो-1- नवरात्र शुरु होते ही देवी मंदिरों में सुबह से पूजन करने के लिए महिलाओं की लगी भीड़। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed