{"_id":"705855df7ddc5a1291c57f90f32e3d34","slug":"crops-were-ruined-no-rule-for-relief-fund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलें बर्बाद, मुआवजे का भी नियम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलें बर्बाद, मुआवजे का भी नियम नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत अधिया या ठेके पर लेने वाले भूमिहीन किसानों के सामने बड़ा संकट है। किसी ने दस बीघा, किसी ने पांच बीघा खेत बटाई में लिया था। बारिश और ओलावृष्टि में इनकी भी फसल बर्बाद हो गई। अब समस्या ये है कि ऐसे किसानों को मुआवजे का भी कोई नियम नहीं है। उनके सामने परिवार का खर्च चलाने की समस्या है। ऐसे में उनकी पीड़ा को कौन समझे।
विज्ञापन
ये किसान तीन से पांच हजार रुपये प्रति बीघा में काश्तकार का खेत ठेके में लेते हैं और फिर उसमें अपने खर्च पर बुआई, रोपाई, जुताई, सिंचाई आदि कराते हैं। ऐसे में अगर किसी वजह से फसल में घाटा हुआ तो यह भी सहना पड़ता है। अधिया में लेने पर खेत में फसल बोने का खर्च आधा काश्तकार को और आधा बटाईदार को सहन करना पड़ता है।
विज्ञापन
यूं बताई पीड़ा
बेराउर गांव निवासी लालबाबू ने बताया कि उसने ठेके पर दस बीघे जमीन ली थी। इसमें गेहूं, अरहर, मसूर आदि बोई थी। अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने सब बर्बाद कर दिया। अब तो लागत निकलने की भी उम्मीद नहीं।
विज्ञापन
बेराउर के ही दिनेश ने बताया कि उसने दो बीघा जमीन अधिया में लेकर टमाटर लगाया था। बेमौसम बरसात ने पूरी सब्जी खराब कर दी। टमाटर के पौधे सड़ गए। सब्जी बर्बाद होने से सभी बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।
रायपुर के कल्लू ने बताया कि उसने अधिया में छह बीघे खेत लेकर इसमें गेहूं और अन्य अनाज बोया था। मौसम की मार से कुछ भी नहीं बचा। अब पूरे साल कैसे परिवार का खर्च चलेगा यह समस्या है।
राजपुर के मुन्नीलाल ने बताया कि उसने अधिया में खेत लेकर अरहर और गेहूं की फसल लगाई थी। पानी ने उसे चौपट कर दिया। किसानों को तो मुआवजा मिल जाएगा पर हम बटाईदारों का क्या होगा।
पराको की बक्का देवी ने बताया कि छह बीघा में गेहूं बोया था पर बमुश्किल एक क्विंटल गेहूं ही पूरे खेत से निकल पाएगा।