{"_id":"5a2831b54f1c1b0d698c05b5","slug":"youth-shot-deads","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मार कर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मार कर हत्या
अमर उजाला/चित्रकूट
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरियारीकला गांव में घर के बरामदे में सो रहे युवक की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि युवक के बगल में सो रहा पांच साल का उसका बेटा बाल-बाल बच गया। हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की।
बरियारी कला गांव निवासी किसान छेदीलाल केवट (39) मंगलवार रात अपने बेटे अजय (5) के साथ बरामदे में सो रहा था। उसकी पत्नी निर्मला और पांच बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। देर रात घर में आए हमलावरों ने छेदीलाल के सीने से सटाकर गोली मार दी। आवाज सुनकर उसकी पत्नी बाहर निकली तो हमलावर भाग निकले।
सूचना पर थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव हमराहियों के साथ गांव पहुंचे और आसपास हमलावरों की तलाश की। इसके बाद अपर एसपी बलवंत चौधरी सीओ विनीत सिंह के साथ पहुंचे और परिजनों के अलावा ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई बरमा केवट व पत्नी निर्मला दोनों ने अलग-अलग तहरीर देकर अलग-अलग लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। दोनों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है। छेदीलाल झाड़फूंक का काम करता था।