फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Xylo upturned wine-laden, two injured

शराब लदी जाइलो पलटी, दो घायल

Thu, 24 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 24 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Xylo upturned wine-laden, two injured
सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को सहेजकर पुलिस वाहन में रखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
अवैध शराब से लदी जाइलो के चालक ने पीछे से पुलिस सायरन सुना तो वाहन तेज गति से भागने का प्रयास किया। लेकिन जाइलो अनियंत्रित होकर पलट गई। जाइलो में लदे शराब के गत्ते सड़क पर बिखर गए और चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



   गुरुवार सुबह जब डीएम खंडेहा गांव में चौपाल लगाने जा रहीं थी तो उनके साथ पायलट के रूप में चल रहे पुलिस वाहन का सायरन बज रहा था। मऊ मार्ग पर जाइलो में अवैध शराब लेकर सप्लाई करने जा रहे चालक ने समझा कि पुलिस उसका पीछा कर रही है।
विज्ञापन


जिससे उसने गति बढ़ाई और रैपुरा थाना क्षेत्र के चकवा पेट्रोलपंप मोड़ पर अनियंत्रित पलट गई। उस समय तो किसी को कुछ नहीं पता चला लेकिन वाहन में रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखरी तो सैकड़ों  लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी होते ही पुलिस टीम पहुंची और शराब को कब्जे में लेकर घायल देहरूच गांव के लवलेश व शिवलोचन को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपुरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सात पेटी शराब बरामद की गई है। घायलों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। अवैध शराब का कारोबार करने वाले मध्य प्रदेश से शराब लाकर यूपी क्षेत्र के जिलों में बेच रहे हैं। यह कारोबार कई साल से जिले की सीमाओं के आसपास के क्षेत्रों में किया जा रहा है।


जिले की सीमा स्थित मध्यप्रदेश स्थित सतना जिले व रीवा जिले से सस्ती दर पर शराब लाकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले उसका रैपर बदलकर जिले की कुछ शराब की दुकानों में बेचने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed