फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Worker's death by train cut off

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत

Fri, 14 Jul 2017 11:25 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 14 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Worker's death by train cut off
स्वराज एक्सप्रेस गाड़ी में आग की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरतकूप(चित्रकूट)। अज्ञात कारण के चलते मजदूर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
चौकी क्षेत्र के रौली निवासी शिवलोचन पुत्र मंगल प्रसाद का शव बुधवार की रात को रेल पटरी पर मिला। गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराई। इसकी शिनाख्त होने के बाद पहुुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक घर से बिना बताए निक ला था। मृतक की नातिन ऊषम ने बताया कि देररात को बाबा शिवलोचन अचानक सोते-सोते उठे और यह कहकर निकले कि वह दुबारा नहीं आएंगे। इसकी जानकारी उसने दादी रामप्यारी को दी। जबतक दोनों बाहर निकलकर उन्हें ढूढंने लगे तब तक वह दूर निकल चुके थे। मृतक की पत्नी कई महीनों से बीमार है। मृतक के एक पुत्र रज्जू व पुत्री राधा है। जिनकी शादी हो चुकी है। गौरतलब है कि मृतक का पुत्र दो दिन पूर्व ही दिल्ली कमाने गया है। उसकी पत्नी का दो साल पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार  के अनुसार मानसिक रूप से परेशान शिवलोचन ने ट्रेन से कटकर जान दी है। इस मामले में परिजनों ने मौत के कारण की जानकारी पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed