{"_id":"d2715d7ab2a3aacf0c81c78e943d7c02","slug":"with-the-conclusion-of-the-third-chapter-of-terror-balkhdia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलखड़िया के साथ आतंक के तीसरे अध्याय का समापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलखड़िया के साथ आतंक के तीसरे अध्याय का समापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीहड़ों में आतंक की फसल हमेशा से फलती फूलती रही है। बेरोजगारी और अशिक्षा के साथ राजनीतिक संरक्षण से इसे खाद पानी मिलता रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में बलखड़िया की मौत के बाद यहां से डाकुओं का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा, यह बात आम आदमी तो क्या पुलिस भी नहीं मानेगी।
वैसे तो यहां के लोगों के जेहन में तमाम डाकुओं के नाम हैं, जिन्होंने काले कारनामों से दहशत फैलाई पर बलखड़िया की मौत से यह माना जा सकता है कि जिले से आतंक के तीसरे बड़े अध्याय का समापन हो चुका है।
सुदेश पटेल उर्फ बालखड़े उर्फ बलखड़िया से पहले यहां पर शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ और ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल उर्फ डाक्टर दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने यूपी और एमपी की सीमा में खूब दहशत फैलाई थी।