{"_id":"5d02865cbdec226dcc2effb6","slug":"wife-arrested-in-jodhpur-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान की पीटकर हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जवान की पीटकर हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार
Thu, 13 Jun 2019 10:52 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव
जवान की पीटकर हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार
जवान की पीटकर हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार
Published by: akhilesh अखिलेश यादव
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट। आरपीएफ जवान की पीटकर हत्या मामले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य तीन नामजद आरोपी घर से भाग निकले। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। मृतक के भाई ने कोतवाली पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है।
सोमवार को मुख्यालय के शंकरगंज मोहल्ला स्थित ससुराल आए आरपीएफ जवान सतना मध्य प्रदेश जिले के चौराहा निवासी बृजकिशोर द्विवेदी की हत्या के मामले में भाई विष्णुदेव द्विवेदी ने कोतवाली में पत्नी स्मृति द्विवेदी, सास, दो साली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी मनोज कुमार झा ने शीघ्र हत्यारोपियों के गिरफ्तारी को दो पुलिस टीम गठित की थी। जिस पर गुरुवार को कोतवाल अनिल सिंह ने आरोपी स्मृति द्विवेदी को सवेरे घर से हिरासत में लिया।
मृतक के भाई विष्णु देव द्विवेदी ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस आरोपी को जेल भेजकर मामले में खत्म करने का प्रयास कर रही है। ससुरालियों ने भाई की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की है। घटना को छिपाने के लिए शव घर के बाहर फेंका था। इतना ही नहीं आरोपी पत्नी के मकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगें हैं, लेकिन कैमरे पूर्व से खराब कर दिए गए थे जो मामले में संदिग्धता प्रकट करते हैं। इस संबंध में एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि मृतक की पत्नी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्यारोपी पत्नी के अलावा नामजद उसकी मां व बहनें पुलिस के प्रयास के बाद भी नहीं मिल पाई हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।