फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When asked to remove the store had strangled

दुकान हटाने को कहा तो गला घोंटकर मार डाला

Sat, 10 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 10 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
When asked to remove the store had strangled
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन
कालेज के सामने अपनी जमीन से दुकान हटाने का दबाव बनाने पर दुकानदार ने अपने भाई, पुत्र व एक रिश्तेदार के साथ मिलकर भूमि मालिक के पुत्र को गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



राजापुर थाना क्षेत्र के सरधुआ गांव में अन्नवीर सिंह उर्फ वीरू (23) पुत्र अरुण सिंह की गांव के पास ही लोहे के बक्सों की दुकान है। शुक्रवार को उसके माता-पिता रीवा गए थे। दोनों भाई वीरू व अंकित देर शाम तक दुकान पर थे।
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि दुकान पर पड़ोसी अब्दुल हमीद पुत्र रहमान, अब्दुल मजीद पुत्र अब्दुल हमीद और अब्दुल हमीद का भाई अब्दुल रसीद  व एक उनका रिश्तेदार बैठे गपशप कर रहे थे। अंधेरा होने पर वह खाना खाने घर चला आया। रात लगभग साढे़ नौ बजे बडे़ भाई को बुलाने आया तो अब्दुल हमीद ने बताया कि वीरू अचानक बेहोश हो गया है। बाकी लोग जा चुके थे। अंदर कमरे में जाकर देखा तो भाई के गले पर रस्सी के कई निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह देख अंकित ने पुलिस को सूचना दी तो हमीद ने भी भागने का प्रयास किया लेकिन उसने पकड़े रखा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने हत्या की आशंका में हमीद को पकड़ लिया। मौका मुआयना में कमरे से वह रस्सी मिल गई, जिससे वीरू का गला घोंटा गया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आशंका है कि चारों ने मिलकर पहले वीरू को पीटा फिर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी मौत होते ही अन्य भाग निकले। अब्दुल हमीद के भागने के पहले ही मृतक का भाई आ गया, जिससे वह भाग नहीं पाया। चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि हमीद का कहना है कि जब वह वहां आया था तो वीरू बेहोशी की हालत में था। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।



हत्या के पीछे सरधुआ इंटर कालेज के सामने स्थित अब्दुल हमीद की अंडे व साइकिल मरम्मत की दुकान हटवाने का विवाद है। मृतक के भाई ने बताया कि कालेज प्रशासन ने शिकायत की थी कि इस दुकान पर खड़े रहने वाले लोग छात्र-छात्राओं से अभद्रता करते हैं। आए दिन शराबियों का जमघट रहता है। दुकान उनकी जमीन पर थी, इसलिए वीरू ने अब्दुल से कई बार दुकान हटाने को कहा था। इसी बात की खुन्नस में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed