फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two women die in road accidents

सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

Tue, 05 Sep 2017 11:18 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 05 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two women die in road accidents
घटनास्थल पर दुर्घटना की जानकारी लेती पुलिस टीम। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
खोही/सरैंया(चित्रकूट)। ट्रक-डंपर की आमने सामने से भिड़ंत के बीच मवेशी चराकर लौट रही वृद्धा की चपेट में आने से मौत हो गई। नाराज स्थानीय लोगों ने दोनों वाहन के चालकों को पकड़कर खूब पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी क्रम में आमने-सामने से बाइक की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
 जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को सीतापुर चौकी क्षेत्र के बाघ तालाब के पास तेज गति से जा रहे ट्रक की  सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों वाहन छिटक गए और इसी बीच मवेशी चराकर लौट रही सीतापुर निवासी जगरनिया(70) पत्नी बाबू अरख को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वृद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह देखते ही आस पास के लोग दौड़कर आए और दोनों वाहन के चालकों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। उधर जानकारी होने पर चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी पूरी टीम के साथ पहुंचे। दोनों वाहन व चालक को चौकी पहुंचाया। दोनों वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका की शिनाख्त होने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह हमेशा मवेशी चराने जाती थीं। उनके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से महिला की मौत

रीवा मप्र से बाइक से लौैट रहे दंपति की टक्कर बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के खरौंध गांव के पास एक अन्य बाइक से हो गई। जिसमें घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एेंचवारा निवासी ललित सिंह (42) सोमवार को बाइक से अपनी पत्नी रेखा सिंह (38) को लेकर ससुराल रीवा मप्र. गया था। शाम को वापसी के दौरान जैसे ही खरौंध के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आई अन्य बाइक ने टक्कर मार दी।


जिससे दंपति बाइक समेत छिटककर दूर जा गिरे। दुर्घटना होते ही दूसरी बाइक सवार बाइक समेत भाग निकले। इधर स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपति को जिला अस्पताल लाया गया जिसमें रेखा की मौत हो गई। घायल पति ललित का इलाज जारी है। मृतका के दो पुत्र हैं। मंगलवार को ललित के पिता गुलाब सिंह ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाइक चालक ललित ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed