फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Trucks with illegal mining material - Three tractors

अवैध खनन सामग्री समेत ट्रक- तीन ट्रैक्टर पकडे़

Fri, 21 Apr 2017 10:35 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 21 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Trucks with illegal mining material - Three tractors
खनन माफियाओं पर पड़ा पुलिस का कोड़ा - फोटो : SELF
चित्रकूट। अवैध खनन व ढुलान पर रोक लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मौरंग लदे एक ट्रक चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जिला खनिज अधिकारी ने तीन स्थानों पर ट्रैक्टर में खनिज संपदा पाए जाने पर ट्रैक्टर सीज किया। चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


    कोतवाली प्रभारी साजिद अली ने शहर के गणेशबाग सोनेपुर के पास गुरुवार की रात को मौरंग लदे ट्रक को पकड़ा। जिसमें चालक अमरजीत यादव निवासी रौली कल्याणपुर कोतवाली कर्वी ट्रक मालिक आनंद कुमार  निवासी शिवराजपुर थाना शंकरगढ़ जनपद इलाहाबाद के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


   जिला खनिज अधिकारी ने शैलेंद्र सिंह ने अलग-अलग स्थानों पर खनिज अधिनियम का उल्लंघन करने पर तीन ट्रैक्टर सीज किए हैं। गुरुवार की रात को भरतकूप क्षेत्र में बोल्डर लदे ट्रैक्टर समेत चालक आरिफ निवासी अमानपुर व वाहन स्वामी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दूसरे मामले में ट्रैक्टर चालक संजय निवासी गोंडा तथा मालिक  अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में ट्रैक्टर चालक सानू निवासी रसिन कोतवाली व वाहन स्वामी अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर ट्रैक्टर सीज किया है। तीसरे मामले में ट्रैक्टर सीज कर अज्ञात वाहन चालक व वाहन मालिक के खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed