फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck on the highway trampled innocent

हाईवे पर ट्रक ने मासूम को रौंदा

Wed, 10 Jan 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 10 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Truck on the highway trampled innocent
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala
चौकी क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के पास एनएच-76 हाईवे पर ट्रक ने मासूम को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ा लेकिन चालक भागने में सफल रहा। खफा ग्रामीणों ने शव को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराया। इस दौरान करीब बीस मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। शव का पंचनामा कराया गया।
विज्ञापन


बांदा के बदौसा थानाक्षेत्र बरछाव शांतिनगर निवासी संगीता देवी चतुर्थी पर्व पर मायके रौली भरतकूप आई थी। बुधवार सुबह वह अपने छह साल के बेटे पुष्पेंद्र वर्मा को लेकर खेतों की तरफ गई थी। वह सुदिनपुर के पास पहुंची तो बांदा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसके पुष्पेंद्र को रौंद दिया। संगीता वहीं सड़क पर गिर गई। उसे मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़कर आए और ट्रक को पकड़ा। वहीं चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने ग्रामीणों को समझाया और घायल मां संगीता को अस्पताल पहुंचाया। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया और जाम खत्म कराया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद मृतक के नाना दिरपाल वर्मा का रोरोकर बुरा हाल है। पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। छोेटा भाई नरेंद्र भी पिता राजकुमार के साथ रौली गांव पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed