{"_id":"5b9950a5867a557ff566fffc","slug":"train-robbery-disclosed-six-arrested-in-cash-with-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन डकैती का खुलासा, छह को नगदी जेवर के साथ दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन डकैती का खुलासा, छह को नगदी जेवर के साथ दबोचा

Updated Wed, 12 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
train robery
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर(चित्रकूट)। मुंबई-हावडा रेलमार्ग पर पनहाई स्टेशन के आउटर पर गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन डकैती मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें छह डकैतों को अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने पांच लाख के जेवर नगदी, चाकू व स्कूटी के साथ दबोचा है। हालांकि गैंग का सरगना लुलु पटेल समेत एक रेलकर्मी प्वांइट मैन फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जिसमें एक रेलवे प्वाइंट मैन शामिल है। जीआरपी आईजी ने ट्रेन डकैती के खुलासे पर पुलिस टीम को 75 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। दबोचे गए डकैत शंकरगढ़, रींवा व चित्रकूट के निवासी हैं।
चेन्नई से पटना की ओर जा रही गंगा कावेरी एक्सप्रेस को पनहाई स्टेशन के सिग्नल के पास नकाबपोश डकैतों ने 3 सितंबर की रात लगभग सवा एक बजे सिग्नल रेड व चेन पुलिंग कर बीस लाख की डकैती डाली थी। विरोध करने वाले एक दर्जन यात्रियों को चाकू व असलहों के बट से पीट कर घायल किया गया था। डकैती के शिकार ज्यादातर दक्षिण भारतीय यात्री हुए थे।
घटना के बाद रेल मंत्रालय से लेकर रेल अधिकारी सकते में आ गए। आईजी जोन जीआरपी बीआर मीणा व जीआरपी एसपी पीके मिश्रा के अलावा एसटीएफ, क्राइम ब्रांच झांसी, जीआरपी सतना , जबलपुर, बांदा, भीमसेन, समेत आरपीएफ और चित्रकूट जिले की सिविल पुलिस की टीमें डकैती का खुलासा करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
बुधवार आईजी जोन जीआरपी बीआर मीणा ने मानिकपुर रेलवे गेस्ट हाउस में बताया कि इस डकैती से जुडे़ आरोपियों को अलग-अलग टीमों ने सर्विलांस, मोबाइल टावर, सीसी टीवी फुटेज और पुराने रिकार्ड के आधार पर दबोचा है। आरोपियों में अभी 6 को पकड़ा गया है जबकि सरगना लुलु पटेल समेत सात लोग फरार हैं। पकड़े गए डकैतों ने अपना जुर्म कबूल किया है। इन डकैतों ने इलाहाबाद के एक होटल में इसकी योजना बनाई थी। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर जाकर डकैती को अंजाम दिया। कुछ लोग सतना रेलवे स्टेशन से चढ़े थे। जिन्होंने पनहाई के पास रेड सिग्नल व चैन पुलिंग के बाद स्लीपर कोच के दरवाजे खोले थे। इन डकैतों के कब्जे से लूटे गए चार लाख के जेवर, एक लाख नगदी, स्कूटी व डकैती में प्रयोग किए गए। तमंचा कारतूस व चाकू बरामद किए गए हैं। इस डकैती का खुलासा करने वाली टीम को 75 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
पकड़े गए डकैत
1- महावीर नगर मानिकपुर चित्रकूट निवासी नसीमुद्दीन उर्फ चिन्नू पुत्र समसुद्दीन उर्फ राजू
2- डभौरा जिला रींवा मप्र निवासी भीम आरख पुत्र अयोध्या प्रसाद
3- मुटियान टोला शंकरगढ़ जिला इलाहाबाद निवासी शिवकुमार उर्फ लकी पुत्र शिवनरेश उर्फ लंबू
4- सरोई थाना जनेह जिला रींवा मप्र निवासी चिंटू दादा उर्फ गरूण सिंह पुत्र रामसिंह
5- बरगढ चित्रकूट निवासी लाला उर्फ शिवप्रसाद पुत्र आनंदी प्रसाद सोनी
6- शंकरगढ़ जिला इलाहाबाद निवासी लालचंद्र सोनी पुत्र कामता सोनी
फरार सरगना
लुलु पटेल, मुन्ना सिंह, शीलू, आदित्य, प्वांइटसमैन कुबेर सिंह व 3- 4 अन्य की तलाश की जा रही है।