फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three arrested with ganja of 30 lakhs

30 लाख के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 22 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with ganja of 30 lakhs
पकड़े गए आरोपियों के साथ मौजूद नारकोटिक्स टीम लखनऊ के इंस्पेक्टर। - फोटो : amar ujala
राजापुर थानाक्षेत्र के सुरवल मोड़ पर रविवार देर रात लखनऊ की नारकोटिक्स टीम ने तीन वाहनों से पांच क्विंटल 80 किलो गांजा और 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामद गांजे की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर गांजा बिक्री की जांच करने रविवार को लखनऊ से नारकोटिक्स विभाग कंट्रोल ब्यूरो की टीम जिले में पहुंची थी। देर रात को राजापुर थानाक्षेत्र के सुरवल मोड़ के पास एक पिकअप को रोककर टीम ने जांच की। इसमें एक दर्जन से अधिक प्लास्टिक के बोरे मिले।
विज्ञापन


इसमें 5 क्विंटल 80 किलो गांजा था। टीम ने पिकअप चालक लोहदा निवासी अनुराग सिंह से पूछताछ की। इसमें पता चला कि पीछे आ रही गाड़ियों में उसके साथी है। थोड़ी देर बाद टीम ने इसी मार्ग से एक डस्टर और आल्टो कार को रोका। इसमें से पुलिस सतना मप्र के रामपुर निवासी संदीप पटेल और नृपेंद्र सिंह को पकड़ा। इसके पास से 70 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इसके बाद तीनों को बरामद माल के साथ कोतवाली लाया गया है। जहां पर देर शाम तक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारकोटिक्स टीम के इंस्पेक्टर भोजराज ने बताया कि ये सब लोग कई माह से गांजा सप्लाई का काम करते थे। इन पर लखनऊ से सर्विलांस के माध्यम से नजर रखी जा रही थी। यह माल मप्र क्षेत्र से लाकर पहले राजापुर में बेचा जाता है। इसके बाद इसे आगे के जिलों में भेजा जाता था। इसके लिए बेचने वाले पहले से सुरागकशी करते हैं और जिले की सीमा पर मौजूद रहकर सूचनाएं आदान प्रदान करते हैं।  टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद लेने के सवाल पर कहा कि उनकी टीम का अलग काम है। स्थानीय पुलिस को आमद की सूचना दी गई थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़कर उनके हवाले किया गया है। साथ में स्थानीय पुलिस को लेकर जाने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। टीम में  अनिल द्विवेदी, उदयभान व मनोज यादव शामिल हैं।


पुलिस को धोखा देने के लिए ये बदमाश गांजा वाले वाहन में पीछे प्लास्टिक के कैन रखे थे। इससे लोगों को यह अहसास नहीं होता कि इसके पीछे कुछ और भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed