फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The wife and sons of beating drunken husband's death

पत्नी व पुत्रों की पिटाई से शराबी पति की मौत

Fri, 09 Sep 2016 10:58 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 09 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The wife and sons of beating drunken husband's death
मृतक प्रभात सिंह पटेल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शहर के बल्दाऊगंज में पति की नशे व जुएं की आदत से परेशान पत्नी ने अपने पुत्रों के साथ बांधकर उसकी पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन पैतृक गंाव ले जाकर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे उसी समय मृतक के भाई ने हत्या की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा।

विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के बल्दाऊगंज में गदाखान (बहिलपुरवा) निवासी प्रभात सिंह पटेल उर्फ लल्लन (45) पुत्र स्व. बेनीमाधव एक अधिवक्ता के साथ मुंशी का काम कर परिवार चलाता था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। जानकारी के अनुसार वह आए दिन शराब पीकर व जुआं खेलकर घर लौटता तो पत्नी व बच्चों की पिटाई करता था।
विज्ञापन


सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार देर रात वह शराब पीकर घर आया और पत्नी को गालियां देने लगा। जिसका उसके पुत्रों ने विरोध किया और उसे बांधकर रसोई के पास बरामदे में लिटा दिया। इस दौरान गिरने से उसके सिर पर चोट भी आई, जिसके बाद रात को ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जानकारी होते ही परिजन लगभग तड़के चार बजे ही प्रभात सिंह का शव लेकर पैतृक गांव पहुंचे और परिवार में बताया कि अचानक उनकी मौत हो गई है। अंतिम संस्कार की तैयारियां होने लगी तभी मृतक के भाई चंद्रशेखर सिंह ने उसके गले में गहरा निशान और सिर से खून निकलता देख हत्या होने की आशंका जताई। इतना सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।


जानकारी होते ही कोतवाल सत्यपाल सिंह और बहिलपुरवा थानाध्यक्ष प्रमेेंद्रर सिंह गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि मृतक की हरकतों से पूरा परिवार परेशान था।


हत्या के शक पर उसके दोनों पुत्र शिवसिंह व प्रहलाद सिंह को कोतवाली में बैठाया गया है जबकि उसकी पत्नी कमला देवी से भी पूछताछ की जा रही है। उधर बहिलपुरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि गदाखान निवासी मृतक के भाई चंद्रशेखर सिंह ने प्रभात की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed