{"_id":"576056584f1c1ba57d11b731","slug":"the-home-guard-man-dhuna-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को होमगार्ड ने धुना, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को होमगार्ड ने धुना, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में लेखपाल से मिलने गए युवक को एक होमगार्ड ने परिसर में बाइक खड़ी करने पर पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल की तहरीर पर मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
मारपीट की ये घटना मुख्यालय स्थित तहसील परिसर में मंगलवार को सुबह हुई। बताया गया कि एसडीएम कालोनी निवासी राहुल पुत्र संतोष धुरिया मोटर बाइक से लेखपाल से मिलने को तहसील परिसर में बाइक खड़ी कर जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद होमगार्ड दिलीप कुमार यादव से मना करने पर विवाद हो गया। इस पर होमगार्ड ने युवक की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। पिता को जानकारी होने पर तहसीलदार से भी शिकायत की। कोतवाल ने मौके पर आकर घायल से पूछताछ करने के बाद उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन