फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The elderly mother told the hill police in front of SP

एसपी के सामने वृद्ध मां ने पहाड़ी पुलिस की बताई करतूत

Sat, 07 Jul 2018 11:06 PM IST
एसपी के सामने वृद्ध मां ने पहाड़ी पुलिस की बताई करतूत
एसपी के सामने वृद्ध मां ने पहाड़ी पुलिस की बताई करतूत Updated Sat, 07 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
The elderly mother told the hill police in front of SP
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पहाड़ी(चित्रकूट)। लोहदा गांव में घर के अंदर कंकाल मिलने की घटना पुलिस के लिए एक सबक है। पहाड़ी पुलिस कई सवालों के घेरे में है। इस घटना का पहले ही खुलासा हो जाता अगर पुलिस भाई की गुमशुदगी पर सख्ती के साथ आगे बढ़ी होती। भाई रिपोर्ट कराने थाने पहुंचा तो उसे गाली देकर भगा दिया गया। एसपी के सामने मृतक की वृद्ध मां ने पहाड़ी पुलिस की करतूत बताई तो सबकी आंखें नम हो गई। एसपी को भी कोई जवाब नहीं सूझा। पहाड़ी थाने का स्टाफ नजरें छिपाने लगा।
लोहदा निवासी मृतक शिवलोचन के भाई मूलंचद्र ने बताया कि एक माह पूर्व वह थाने भाई के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने गया था तो गाली देकर भगाया गया। दोबारा जाने पर कहा कि पहले दस फोटो लाओ और पंपलेट छपवाओ इसके बाद रिपोर्ट दर्ज होगी। किसी तरह वह एक सप्ताह बाद इंतजाम कर थाने पहुंचा तब गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इतना ही नहीं शुक्रवार की शाम को जब कमरे में कुछ गड़ा होने के शक पर मृतक की मां चुनकी देवी थाने पहुंची तो उसे भी पुलिस ने गाली देकर कहा कि भागो यहां से नौटंकी मत कर नहीं तो जेल में डाल देंगे। शनिवार को जब एसपी घटना स्थल पहुंचे तो मृतक की वृद्ध मां ने रोते हुए पहाड़ी पुलिस की करतूत बताई तो आसपास मौजूद सभी की आंखें नम हो उठीं। पहाड़ी थाने के मौजूद स्टाफ ने तो नजरें ही छिपा ली। एसपी को भी कोई जवाब नहीं सूझा सिर्फ टकटकी लगाए वृद्धा की बातें सुुनते रहे। इस मामले में एसपी ने बताया कि पहले हत्यारोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए दो टीम बनाई गई है। इसके बाद विभागीय शिकायतों पर भी गौर करेंगे।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में पहले पति को छोड़कर आयी थी माया
पहाड़ी। मृतक की मां ने बताया कि बहू माया की पहली शादी उसके ग्राम देवरी पंधी जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ मे ही हुई थी। लेकिन चालचलन सही न होने के चलते पहले पति ने छोड़ दिया। तब शिवलोचन खरीद कर लाया लेकिन यहां भी वह नही बदली व गांव के ही टिल्लू से उसके अवैध संबंध बना लिया। टिल्लू के अलावा गांव के और कई लोगों से अवैध संबंध थे। जिसका कई बार विरोध किया तो उसे ही मारपीट कर बहू ने घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था
पहाड़ी। मृतक चार भाई थे। जिसमें दो बड़े भाई की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। अब शिवलोचन की मौत के बाद सबसे छोटा मूलचंद्र ही अकेला बचा है। शिवलोचन शादी क े बाद हुए बंटवारे में अपने हिस्से की जमीन व मकान बेच दिया था। मूलचंद्र भी वाहन चालक है और वह भी बाहर रहता था तो उसने भाई शिवलोचन के दो बच्चों को देखते हुए अपना घर उसे दे रखा था।


टीवी मांगने पर खुला घर
पहाड़ी। मृतक के भाई मूलचंद्र ने बताया कि गांव के हुकुम सिंह ने उससे कहा कि उसकी टीवी खराब है तो कुछ दिनों के लिए अपनी टीवी दे दो। तुम्हारा घर तो बंद रहता है। जिस पर मूलचंद्र ने मां चुनकी से कहा था कि टीवी निकालकर हुक ुम सिंह को दे देना। इसी कारण उसकी मां टीवी निकालने के लिए घर खोलने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed