फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The death of the villager, the other wife charged with poisoning

ग्रामीण की मौत, दूसरी पत्नी पर जहर देने का आरोप

Fri, 18 May 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 18 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
The death of the villager, the other wife charged with poisoning
रोती-बिलखती मृतक की पत्नी, साथ में अन्य परिजन। - फोटो : amar ujala
संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत हो गई। पहली पत्नी व उसके परिजनों ने दूसरी पत्नी पर जहर पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भरतकूप चौकी क्षेत्र के बैहार निवासी राजबहादुर (50) को बेहोशी हालत में गुरुवार शाम गांव के बाहर एक खेत में पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। शुक्रवार सुबह उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। राजबहादुर की पत्नी सुनैना देवी ने बताया कि उसकी शादी के लगभग 25 साल हो गए हैं।

डेढ़ माह पूर्व पति ने अपने ही रिश्तेदार की एक शादीशुदा महिला से दूसरी शादी कर ली थी। उसे भरतकूप में पंचर वाली दुकान में रखता था। इसकी जानकारी पूरे परिवार को थी। आशंका जताई है कि गुरुवार को जब पति भरतकूप से बैहार आने के लिए कहकर निकले थे, तभी दूसरी पत्नी गोमती ने उसे अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जहर पिला दिया। इससे वह गांव पहुंचने के पहले ही बेहोश हो गया और अस्पताल में मौत हो गई। इसकी तहरीर भी भरतकूप चौकी में दी गई है।
विज्ञापन


उधर, दूसरी पत्नी ने आरोपों को गलत बताया है। गोमती देवी के अलावा दुकान के कर्मचारी भरतकूप निवासी इमाम बख्श ने बताया कि गुरुवार सुबह राजबहादुर भरतकूप स्थित दुकान से गांव जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद की जानकारी नहीं है। अस्पताल पहुंचने के बाद उसे जानकारी मिली तो वह अस्पताल गई थी। चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल इस परिवार के लोग आपस में ही बातचीत कर रहे हैं। लिखित सूचना मिली है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबहादुर भरतकूप कस्बे में बाइक साइकिल टायर पंचर बनाने का काम करता था। कस्बे में ही दुकान चलाता था। पहली पत्नी के सात पुत्री एक पुत्र है।  इसके बावजूद उसने डेढ़ माह पूर्व दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed