{"_id":"57af59d54f1c1bf924ee4771","slug":"tempo-took-the-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेपो से ले जाकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेपो से ले जाकर महिला से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
रोहतक गैंगरेप
- फोटो : फाइल फोटो
चित्रकूट। सब्जी बेचकर घर जा रही महिला को पड़ोसी ने टेपों से ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद धमकी देकर घर के पास छोड़कर भाग गया। महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह पुरानी बाजार सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर पैदल घर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी रशीद पुत्र ननका टेपों लेकर आया और घर चलने को कहा। उसके जिद करने पर वह टेपों में बैठ गई। इसके बाद वह उसे तरौंहा की ओर न ले जाकर देवागंना मार्ग की ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने कहा कि यहां से शार्टकट है। जल्दी घर पहुंच जाएंगे। इस बीच उसने जंगल में ले जाकर उसकी पिटाई कर पहाड़ के पास दुष्कर्म किया। उसने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे टेपों से घर के पास तक छोड़कर भाग गया। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी महिला ने परिजनों को दी। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन