फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student kidnapped million ransom sought

छात्र का अपहरण कर मांगी पांच लाख फिरौती

Fri, 05 Aug 2016 11:17 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 05 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Student kidnapped million ransom sought
डेमो पिक

समोसा खिलाने के बहाने युवक ने छात्र का अपहरण कर लिया। अब वह परिजनों को फोन पर पांच लाख की फिरौती की मांग कर रहा है।  जानकारी होते ही पुलिस सक्रि य हुई और अपहरणकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अंबेडकरनगर बांदा निवासी जगदीश सिंह का पुत्र हर्षवर्धन सिंह(10) कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती बनकट में अपने नाना रामचंद्र वर्मा पुत्र साऊंराम के घर रहता है। रामचंद्र ने बताया कि गुरुवार दोपहर बनकट निवासी अतिथि पटेल पुत्र अनिल कुमार उसकी पान की गुमटी में आया और कुछ देर तक खड़ा रहने के बाद उसके नाती हर्षवर्धन को समोसा खिलाने के बहाने ले गया।
विज्ञापन


शाम तक बच्चे के न लौटने पर खोजबीन शुरू की। इसी बीच अतिथि पटेल ने उसके मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसने हर्षवर्धन का अपहरण कर लिया गया है। फोन पर ही उसने पांच लाख की फिरौती की मांग की। इतना सुनते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंद्र ने बताया कि उसके बाद से अतिथि का मोबाइल स्विच आफ बता रहा है। शुक्रवार सुबह कोतवाली में अतिथि पटेल के खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को फिर से फोन कर रूपए की मांग की गई। रामचंद्र के पता पूछने पर उसने बाद में फोन करने को कहा।


पूरे मामले में कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन पूरे मामले को हर तरीके से देखा जा रहा है। अपहरण की संभावना तो है। आरोपी की तलाश के साथ अपहृत की सकुशल रिहाई का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed