{"_id":"58ed12914f1c1b9c36cf6b00","slug":"six-year-old-girl-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बालिका का अपहरण!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह वर्षीय बालिका का अपहरण!
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
अपहृत बालिका फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह वर्षीय बालिका का अपहरण!
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय मासूम बालिका अचानक गायब हो गई। जानकारी होते ही परेशान परिजनों ने आस पास सभी स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को जिले की सीमा से सटे बदौसा निवासी सुरेश सोनकर ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी अंशिका घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसे कुछ लोग चित्रकूट जिले की सीमा से जुड़े भरतकूप के जंगलों की तरफ ले गए हैं।
पीड़ित परिजनों ने बदौसा व भरतकूप के साथ शहर कोतवाली में सूचना दी। कोतवाल साजिद अली खान ने बताया कि जंगल में पुलिस बल बालिका की तलाश में भेजा गया है। पीड़ित परिजनों ने बालिका के अपहरण की आशंका जताई है। बालिका का भाई जिले का पत्रकार भी है। पत्रकार अखिलेश सोनकर ने बताया कि बहन के अपहरण की आशंका है। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है।