फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Raiding in half a dozen places, caught a dozen

आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी, दर्जन भर को पकड़ा

Sat, 29 Apr 2017 11:04 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 29 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Raiding in half a dozen places, caught a dozen
न्यू आगरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
राजापुर (चित्रकूट)। मासूमों समेत उसकी मां की निर्मम हत्या कर फरार चल रहे संदिग्ध अवधेश व उसकी पत्नी मंटू की तलाश में पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। एक दर्जन रिश्तेदारों को पकड़कर पूछताछ की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल से लेकर शव मिलने वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी पति पत्नी को जल्द दबोचने के लिए छह टीमों को कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन

    थानाक्षेत्र के अमान गांव में गुजरात की रानीदेवी व उसके मासूम एक पुुत्र-तीन पुत्रियों को मौत के घाट उतारकर शव बोरे में भरकर फेंकने की घटना से क्षेत्रवासी भयभीत हैं। हालांकि पुलिस ने पूरी तरह से हत्याकांड का खुलासा कर दावा कर किया है कि योजनाबद्ध तरीके से हत्या अमान के अवधेश व उसकी पत्नी मंटू ने मिलकर की है। दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह जुटा लिए गए हैं। शनिवार को नवांगतुक पुलिस अधीक्षक प्रताप योगेंद्र सिंह ने सिकरी, अमान के बाद घटनास्थल वाले घर का निरीक्षण किया। आस पास क े लोगों से बातचीत की। इसके बाद निर्देश दिए हैं कि जल्द आरोपियों को पकड़े। इसके लिए छह टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

-------------इनसेट
मौके से मिली महत्वपूर्ण चीजें
राजापुर। यह तय हो चुका है कि पांचों की हत्या अवधेश के अमान स्थित नए अर्द्धनिर्मित घर में ही हुई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटनास्थल से भारी मात्रा में खून मिला है। जिसका ब्लड सैंपल मृतकों से ही मिलता है। मृतकों को जमीन  पर ही सुलाया गया था। उनके नीचे बिछे कपड़ों को जलाने के अवशेष, घर की दीवारों में खून के निशान और खून से सनी मिट्टी पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----इनसेट
बच्चों के स्कूल का नाम मिला
राजापुर। मृतकों में चारों बच्चे गुजरात के श्री कच्छ जिला पंचायत द्वारा संचालित लुडवा पाठशाला भचाऊ जिला गांधीग्राम कच्छ गुजरात में पढ़ते थे। बरामद बैग से बच्चों की कापी किताब व स्कूल के स्टीकर मिले हैं। यह सब अपनी मां के साथ रहते थे। बिहार से  इनकी मां अपने पति के साथ दो साल पहले यहां आई थी। जहां कुछ कारणवश उसका पति छोड़कर कहीं चला गया तो वह अवधेश के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी थी। अब अमान आकर अवधेश के साथ स्थाई रूप से यहंी रहने की जिद कर रही थी।जो बात अवधेश की पहली पत्नी मंटू को नागवार गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed