प्रधानपति समेत दो ने बैंक में मचाया उत्पात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मोनिका रानी ने इस मामले को संज्ञान लेकर कहा कि किसी भी बैंक कर्मी को इस समय बेवजह परेशान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
मंगलवार को दोपहर दो बजे ओरा गांव के प्रधान छोटे लाल पुत्र सुखनंदन व पप्पू पुत्र रमेश चंद्र गौतम अपने दो अज्ञात साथियों के साथ शराब के नशे में आए और चालीस हजार रुपये निकालने का दबाव बनाने लगे।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि क्लर्क ने कहा कि सरकार के नियम के आधार पर केवल चार हजार रुपये ही दिए जाएंगे। जिसे लेकर विवाद की स्थिति बन गई। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद प्रधान समेत उसके साथियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और बैंक में रखा काउंटर को तोड़ दिया। जाते जाते जान से मारने की धमकी दी है।
इसके पूर्व भी इन लोगों ने अभ्रदता की थी। जिसको लेकर पहाड़ी थाने में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संत शरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें प्रधान को पकड़ा गया है।