{"_id":"570fe0f94f1c1b663b4a6c70","slug":"police-caught-the-robber-goppa-two-helpful","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डाकू गोप्पा के दो मददगार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने डाकू गोप्पा के दो मददगार पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में डाकू गोप्पा के मददगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार रुपये के इनामी डाकू गोप्पा यादव के पहाड़ी थाने के लोहिया ग्राम हर्रा के पास निर्माणाधीन सीसी रोड का काम रुकवाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसके दो मददगारों को पकड़ लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। गोप्पा ने मजदूरों की पिटाई कर एक लाख रुपये की चौथ मांगी थी। मेट की तहरीर पर डाकू गोप्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हर्रा गांव में ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं विभाग सीसी रोेड बनवा रहा है। यह काम ठेकेदार जगजीवन को मिला है। बुधवार की देर शाम डाकू गोप्पा उर्फ रामगोपाल यादव गैंग के चार सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा था। गोेप्पा ने मेट अखिलेश से एक लाख रुपये की चौथ मांगी। चौथ न मिलने तक काम बंद करने के लिए धमकाया। मेट के चुप रहने पर गैंग के सदस्य उसे पीटने लगे।
मजदूर मेेट को बचाने पहुंचे तो गैंग सदस्यों ने इन्हें पीटकर भगा दिया था। सूचना पर पहाड़ी थानाध्यक्ष केपी दुबे हमराहियों के साथ मौके पहुंचे थे। इन्हें देखकर गैंग भाग निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने हर्रा गांव के मुन्ना प्रजापति पुत्र रामऔतार व शिवबली यादव पुत्र अवधबिहारी को गैंग की मदद करने और घराें में ठहराने के आरोप में पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन्हीं के घर गैंग ने रणनीति बनाई थी। यह दोनों एक बार मेट को बुलाने भी गए थे। गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में छोड़ गया था इलाका
इलाके में डाकू गोप्पा गैंग का आतंक है। यह एक साल पहले पहाड़ी थाना क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों को धमकी देकर अवैध वसूली करता था। पंचायत चुनाव के दौरान गैंग की गतिविधियां बढ़ने पर पुलिस टीम सक्रिय हुई थी। तब गोप्पा पाठा क्षेत्र में डाकू गौरी यादव गैंग से मिल गया। कुछ दिनों से गोेप्पा गैंग फिर इलाके में सक्रिय हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोप्पा पर पांच हजार रुपये का ईनाम है। ईनाम बढ़वाने की प्रक्रिया की जाएगी।