{"_id":"5cf800acbdec2207476e4228","slug":"petrol-looted-five-lakhs-of-oil-trader-s-book-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में तेल व्यापारी के मुनीम को पीट लूटे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चित्रकूट में तेल व्यापारी के मुनीम को पीट लूटे पांच लाख
Wed, 05 Jun 2019 11:19 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव
चित्रकूट में तेल व्यापारी के मुनीम को पीट लूटे पांच लाख
चित्रकूट में तेल व्यापारी के मुनीम को पीट लूटे पांच लाख
Published by: akhilesh अखिलेश यादव
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के तेल व्यापारी बृजेश रावत के मुनीम को परिक्रमा मार्ग पर दिनदहाड़े अज्ञात छह युवकों ने तमंचे की नोक पर मारपीट कर पांच लाख रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घायल मुनीम को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हीं तेल व्यापारी के जुड़वा बच्चे प्रियांश व श्रेयांश की इसी क्षेत्र से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पीड़ित व्यापारी इस घटना को भी उसी से जोड़कर देख रहे हैं आरोप लगाया कि बच्चों की हत्या में शामिल कुछ लोग जमानत पर छूटे हैं उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
बुधवार की शाम लगभग छह बजे तेल व्यवसायी बृजेश रावत का मुनीम सीतापुर निवासी कल्लू उर्फ इसराइल प्रतिदिन की तरह स्कूटी से दुकान की उधारी वसूल कर लौट रहा था। उसने बताया कि जैसे ही वह परिक्रमा मार्ग के सरयू धारा के पास पहुंचा तो सामने से आए एक बाइक चालक ने जानबूझकर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद वहां पहले से मौजूद कुछ युवक उसका लगभग पांच लाख रुपये से भरा बैग छीनने लगे। किसी तरह बैग बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचा तान दिया। इसके बाद मारपीट कर बैग छीनकर भाग गए। इस घटना के दौरान परिक्रमा कर रहे अन्य श्रद्धालु भी दहशत में आ गए। सूचना पर नया गांव मप्र थाना प्रभारी संतोष पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और घायल मुनीम को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जिसमें बताया गया कि छह आरोपी थे। इस घटना की जानकारी होते ही तेल व्यवसायी बृजेश रावत अस्पताल व थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसके जुड़वा बच्चों के अपहरण से लेकर हत्या में शामिल कई सहयोगियों का ही हाथ है। कई आरोपी इन दिनों जमानत पर छूटकर आ गए हैं और उस पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी अज्ञात के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।