{"_id":"578fb3004f1c1b4423c4b4c4","slug":"mobile-including-skunk-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल समेत पकड़ा गया बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल समेत पकड़ा गया बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी इमाम अली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन से महिला का नोटों से भरा बैग व मोबाइल लूटने वाले बदमाश को जीआरपी ने प्लेटफार्म पर दबोच लिया। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया है। चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के जीआरपी थानाध्यक्ष ए अहिरवार ने बताया कि बुधवार को तड़के प्लेटफार्म नंबर एक पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे देवसाणा कमासिन बांदा निवासी इमाम अली पुत्र फैज मोहम्मद को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ। बताया कि एक मार्च 2016 को सरायं खुल्दाबाद इलाहाबाद के प्रहलाद चौरसिया पुत्र हरि चौरसिया अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर से बांदा की ओर जा रहे थे। भरतकूप स्टेशन के पास एक युवक पत्नी के हाथ से बैग छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया था। बैग में पांच हजार रुपये, मोबाइल व अन्य जरूरी कागजात भी थे। खोजबीन के आधार पर इमाम को पकड़ा गया। जिसने स्वीकार किया कि चलती ट्रेन से बैग छीनकर भागा था।
विज्ञापन