फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Milk found dead in black valley, bike lying away

काली घाटी में युवक का मिला शव, दूर पड़ी मिली बाइक

Sun, 14 May 2017 11:01 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 14 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Milk found dead in black valley, bike lying away
family killed in road accident in Phagwara
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कालीघाटी पर सड़क किनारे युवक का शव मिला। बाइक कुछ दूरी पर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभावना जताई है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। कुछ लोगों ने इसे हत्याकर फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


       जानकारी के अनुसार हेला गांव का रामकलेश कोल (28)पुत्र बच्चीनाथ रविवार को बाइक से मुख्यालय आया था। शाम को वापसी पर कालीघाटी के ऊपर नव निर्मित मंडी समिति भवन के सामने उसका शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि अभी तक आस पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह बाइक समेत छिटककर दूर जा गिरा और सड़क की ठोकर लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उधर कुछ स्थानीय लोगाें ने बताया कि मृतक की पीठ पर गंभीर चोंट थी जिससे संभावना है कि उसकी बाइक का पीछा कर पीछे से जानबूझकर टक्कर मारी गई है। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


        थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल ऐसी जानकारी किसी परिजन या स्थानीय लोगाें ने पुलिस को नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। मृतक की बहन की 22 मई को शादी थी। मृतक भी शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं।

मुंबई हावड़ा मेल के कोच में यात्री की मौत
मानिकपुर। मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन के कोच नंबर एस-7 में एक यात्री की मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर रविवार की शाम को उसे मानिकपुर के जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर उतारा गया। जीआरपी थाना प्रभारी यूपी सिंह मौके पर पहुंचे और यात्री को सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार मृतक बंगाल का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 50 साल है। उसकी जेब मेें मिले मोबाइल से कुछ लोगों से बातचीत कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एक नंबर पर बात हुई तो उसके रिश्तेदार ने फोन उठाया और नाम तो नहीं बता पाया लेकिन यह बताया कि वह बीमार जरूर रहते थे। उनकी मौत बीमारी के चलते ही हुई है।


सड़क हादसे में चार घायल
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के देवागंना मार्ग पर अचानक मवेशी सामने आने पर अनियंत्रित बाइक सड़क पर जा गिरी। जिसमें सवार सगवारा के राजकुमार पुत्र बच्चा, जरिहा की शुभांशी पुत्री सत्यनारायण और पहरा के प्रमोद पुत्र राजा घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। पहाड़ी के पास सड़क पार करते समय चुनवाद पुत्र रामकेश निवासी पचोखर बाइक की टक्कर से घायल हुआ। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed