फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Masked robbers looted at the tunes

तमंचे की नोंक पर नकाबपोशों ने बंधक बनाकर लूटा

Wed, 04 Oct 2017 11:37 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Masked robbers looted at the tunes
डाकू
बरगढ़ (चित्रकूट)। तमंचे की नोंक पर चार नकाबपोशों ने एक व्यापारी के पूरे परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया। इसके बाद मोबाइल छीनकर गृहस्वामी से सभी कमरों का ताला खुलवाकर लगभग तीन लाख के जेवर व नगदी लूट ले गए। बाद में धमकी भी दी कि पुलिस सूचना पहुंचाई तो परिजनों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अरवारी मोड़ निवासी किराना व्यवसायी राजाराम ने बताया कि उसकी दुकान व घर जुडे़ हैं। मंगलवार की रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गए। वह खुद पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। देर रात को चार नकाबपोश छत पर पहुंचे और तमंचे की नोंक पर उसे जगाकर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें नीचे कमरे में लाकर पूरे परिवार के सदस्यों को जगाया और मोबाइल छीनकर सबको एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान सभी को चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि इसके बाद नकाबपोशों ने कमरे खुलवाकर जेवरात के बाक्स  व नगदी लूटी। कुल मिलाकर बदमाशों ने लगभग तीन लाख का माल पार कर दिया। जाते-जाते बदमाशों ने धमकी दी है कि यदि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। इस मामले में थानाध्यक्ष शशी प्रकाश ने बताया कि परिजनों ने सूचना दी है। दो सिपाही मौके पर भेजकर जानकारी मांगी गई है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed