{"_id":"5a3d41434f1c1b1f168b4bb2","slug":"masked-peters-looted-jewelers-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने ग्रामीणों को पीट लूटे जेवर-नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने ग्रामीणों को पीट लूटे जेवर-नगदी
चित्रकूट
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक पुरवा में शुक्रवार को असलहधारी नकाबपोशों ने धावा बोलकर ग्रामीणों को मारा पीटा। एक घर में घुसकर लगभग 10 हजार रुपये व जेवर लूट लिए। बदमाशों ने पुलिस को सूचना देने पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने लूटपाट की घटना से इंकार किया है।
बहिलपुरवा के बरूई गांव के कौशलपुरवा में आधा दर्जन नकाबपोशों ने कुछ ग्रामीणों को रास्ते में पकड़कर पीटा। इसके बाद पुरवा के छोटे लाल के घर में घुसकर लूटपाट की। रमेश कुमार, बल्लू व कौशल ने बताया कि नकाबपोशों ने उनके घर में घुसकर बंदूक दिखाकर पहले 50 हजार रुपये की मांग की। रकम देने में असमर्थता जताने पर सभी ने मिलकर लूटपाट की।
कुछ जेवरात समेत लगभग दस हजार रुपये नगद लेकर भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के पुरवा में आने की सूचना मिली थी लेकिन कोई लूटपाट और मारपीट की जानकारी नहीं है। पुलिस टीम गांव भेजी गई थी वहां किसी ने भी लूटपाट की बात नहीं बताई है।