फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard found dead in forest, fear of murder

जंगल में तेंदुए का मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 25 Jan 2018 10:30 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 25 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard found dead in forest, fear of murder
जंगल में पड़ा मादा तेदुएं का शव। - फोटो : amar ujala
पाठा के जंगल में एक मादा तेंदुआ की हत्या कर दी गई। उसकी गर्दन में गहरा घाव था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फेफडे़ में हुए संक्रमण को बताया गया है। हालांकि कुछ वन अधिकारी गोली मारकर हत्या की बात दबे शब्दों में कह रहे हैं।
विज्ञापन

 मानिकपुर के चूल्ही जंगल में गुरुवार को वन विभाग की रेंज गणचपा ब्लाक में तेंदुए का शव मिला। गले में गहरा घाव था। इससे आशंका है कि इसकी हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे वन विभाग डीएफओ आरके त्रिपाठी और रेंजर बृजमोहन शुक्ला ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जंगल में ही अंतिम संस्कार करा दिया। डीएफओ व रेंजर का कहना है देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ों में संक्रमण बताया गया है। कुछ वन विभाग के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि तेंदुए को गोली मारी गई है।
विज्ञापन

 
  जंगली जानवरों का शिकार करने के  लिए शिकारी खेत व आसपास खाद्य पदार्थ में विस्फोटक सामग्री मिलाकर रखते हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सूअर का शिकार करने के लिए ऐेसे गोले बनाए जाते हैं। यह गोला खाते ही जानवर के शरीर के अंदर विस्फोट होता है और उसकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  तेंदुए की मौत के पीछे इस तरह का गोला खाने का कारण समझ में नहीं आ रहा। विस्फोट होने से जानवर का चेहरा या गर्दन क्षतिग्रस्त हो जाता है। तेंदुआ का चेहरा पूरी तरह सुरक्षित था। उसके गर्दन में गहरा घाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed