{"_id":"57a619fa4f1c1b8f3a2b9910","slug":"kidnapper-s-mobile-has-been-switch-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विच आफ हो गया अपहरणकर्ता का मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विच आफ हो गया अपहरणकर्ता का मोबाइल
चित्रकूट
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े हुए छात्र के अपहरण मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस की तीन टीमें लगातार निगरानी कर रहीं हैं। उधर, भयभीत परिजनों ने बताया कि आरोपी का मोबाइल अब स्विच आफ बता रहा है। जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव की नई बस्ती से गुरुवार दोपहर कक्षा पांच के छात्र जगदीश पुत्र हर्षवर्धन का पड़ोसी अतिथि पटेल ने समोसा खिलाने के बहाने अपहरण कर लिया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार को अपहृत छात्र के नाना रामचंद्र वर्मा ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से पांच लाख की फिरौती मांगने की सूचना आई थी वह अब स्विच आफ है।
विज्ञापन
जिससे परिजनों में अनहोनी की आशंका बनी है। पूरा परिवार इसमें किसी साजिश की भी संभावना से इंकार नहीं कर रहा। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। कोतवाल सत्यपाल सिंह, भरतकूप प्रभारी मो. अकरम व सीतापुर प्रभारी नीरज यादव इसकी खोजबीन में लगे हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन