फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jewelry store jewelry flown eight million

सराफा की दुकान से आठ लाख के जेवर उड़ाए

Tue, 26 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 26 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jewelry store jewelry flown eight million
सीसीटीवी से मिली आरोपी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सराफा की दुकान से दो युवक लगभग आठ लाख रुपये के जेवर दिनदहाड़े उड़ा ले गए। दोनों युवक ग्राहक बन कर जेवर खरीदने सराफा की दुकान में आए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवकों की करतूत कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के सहारे दोनों युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यालय के सदर रोड स्थित आरके ज्वैलर्स के दुकानदार सत्यदेव सोनी ने बताया सोमवार सुबह दुकान के खुलते ही दो युवकों ने शादी के लिए जेवर दिखाने के लिए कहा। एक युवक फौजी कैप पहने था। वह दोनों युवकों को सोने की जंजीर व अन्य जेवर दिखाते रहे। दोनों युवक बार-बार दूसरे जेवर लाकर दिखाने के लिए कहते रहे । इस बीच एक युवक सिगरेट पीने के बहाने बाहर गया।  थोड़ी देर बाद दूसरा युवक बिना कुछ लिए निकल गया।
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया दोनों युवकों के जाने के बाद जब उन्होने मिलान किया तो लगभग आठ लाख के जेवर गायब मिले। इसके बाद दोनों युवकों को काफी देर तक आसपास तलाशा गया, लेकिन उनका  कोई सुराग नहीं मिला। दुकानदार ने कोतवाली में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों युवक दिखाई दिए। प्रभारी कोतवाल मधुसूदन दीक्षित ने बताया  फुटेज के सहारे दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। दोनों युवकों की तस्वीर कई स्थानों पर चस्पा कर उन्हे पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। घटना के समय दुकान में मौजूद कर्मचारियों बाबूपुर पहाड़ी निवासी विनय कुमार व कर्वी निवासी सुमित सोनी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed