{"_id":"57e81d5e4f1c1b906c574056","slug":"janki-mahal-half-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकी महल में ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानकी महल में ढाई लाख की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
चाेरी
- फोटो : Bureau
धर्मनगरी के जानकी महल से चोरों ने लगभग ढाई लाख का माल पार कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जानकीकुंड स्थित जानकी महल में इन दिनों संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। महंत सीताशरण ने बताया कि शनिवार की रात जब सभी भक्तगण मंदिर में रामायण पाठ पढ़ रहे थे तभी दूसरी मंजिल के कमरे में घुसे चोरों ने 50 हजार नगद, जेवरात और चांदी के बर्तन के अलावा लैपटॉप व दो मोबाइल पार कर दिए।
विज्ञापन
देर रात को जब वह कमरे में पहुंचे तो कमरे में सारा सामान बिखरा मिला। जिस पर पुलिस सूचना दी गई। नयागांव मप्र के एसडीओपी पीएल अवस्थी ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरों की तलाश की जा रही है। अनुमनहै कि लगभग ढाई लाख का माल चोरी हुआ है।
विज्ञापन