{"_id":"5a170dce4f1c1bd0408b8872","slug":"in-the-domestic-dispute-a-juvenile-is-set-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में किशोर ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में किशोर ने आग लगाकर दी जान
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
आलोक की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर किशोर ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। आग का गोला बनकर आधे घंटे तक घर में इधर से उधर भागते किशोर को पड़ोसियों ने किसी तरह बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के कोठिलिहाई निवासी मुन्ना, पत्नी ज्ञानमती व बड़े पुत्र दशरथ के साथ हिमाचल प्रदेश मेें रहकर मजदूरी करता हैं। गांव में उसका छोटा पुत्र आलोक (16) दादी रनुआ व चाचा राजा के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को उसकी दादी पड़ोस के घर गई थी।
घर में चाचा के साथ आलोक मौजूद था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद चाचा बाजार की ओर चला आया। आलोक ने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने घर से आग व धुआं निकलता देखा तो घर के अंदर आलोक आग का गोला बना घूम रहा था। किसी तरह सबने मिलकर उसे बचाया और देर शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना उसके माता-पिता को हिमाचल प्रदेश में दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।