{"_id":"5910ae874f1c1bb737850e1a","slug":"in-favor-of-choice-elections-deadly-attack-8-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधानी चुनाव की रंजिश में जानलेवा हमला, 8 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानी चुनाव की रंजिश में जानलेवा हमला, 8 घायल
चित्रकूट
Updated Mon, 08 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रधानी चुनाव की रंजिश में बाइक सवार शूटरों ने प्रधानपति पर बम व ताबड़तोड़ गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। हमले में प्रधानपति समेत उसके परिवार के आठ सदस्य लहूलुहान हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद और बाकी को कौशांबी रेफर किया गया।
पुलिस ने कौशांबी के चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है।
जवाबी फायरिंग से घबराए बाइक सवार शूटर भाग निकले। बम के धमाके से बोलेरो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। सभी घायल कौशांबी जिले सरसवां गांव निवासी हैं। घायलों के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार होने की जानकारी होते ही कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी व प्रभारी एसपी घटनास्थल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार सरसवां कौशाबीं निवासी अवधेश के पुत्र शीपू की बारात खोही चित्रकूट के सत्यनारायण की पुत्री अंजू के घर रविवार की रात को आई थी। जिसमें वर पक्ष से रिश्तेदारी के चलते प्रधानपति पवन कुमार मौर्य पुत्र रामनाथ व अशोक मौर्य पुत्र रामलाल परिवार के साथ बोलेरो से आए थे।
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम मेें शामिल होने के बाद सोमवार को तड़के लगभग साढ़े तीन बजे पूरा परिवार गांव लौट रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरभट्ट के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए दो बाइक में सवार चार युवकों ने सामने से ही दो बम बोलेरो पर फेेंके। जिसमें एक तेज धमाके के साथ फटा दूसरा सड़क पर जा गिरा। इसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी झाेंक दी। धमाके व फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बोलरो भी अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे नाली की बाउंड्री से टकराकर रुकी। बोेलेरो सवारों ने भी फायरिंग कर हमलावरों को जबाव दिया तो चारों आरोपी बाइक से भाग निकले।
उधर, बोलेरो में चीख पुकार मच गई। बोलेरो सवार पवन के अलावा शिखा मौर्य (20) पुत्री अशोक, जेनी मौर्य (11) पुत्री अजय, अंकिता मौर्य (18) पुत्री अशोक, पिंकी मौर्य (24) पुत्री रामनाथ निवासीगण सरसवां महेवाघाट कौशांबी, तुषार (8) पुत्र अजय, प्रिंस (11) पुत्र कुश निवासी भडेसर मंझनपुर और एक अज्ञात मौके पर यूपी 100 व सीतापुर चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे। नजदीक ही प्राइवेट अस्पताल होने पर सभी का वहां इलाज कराकर जिला अस्पताल भेजा गया।
जिसमें पवन, शिखा व अंकिता की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया जबकि अन्य को कौशांबी भेजा गया है। डयूटी में मौजूद डॉ.विष्णु गुप्ता के अनुसार कई लोगों को बम के छर्रे व कुछ को गोली लगी है।
डीआईजी ने बताया कि प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते दो बाइक सवार शूटरों ने हमला किया है। जिनको पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। हमला मामले में सरसवां के देवनारायण करवरिया उर्फ कल्लू, विकास श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह व रामसिंह को नामजद किया गया है।
इनमें से एक रामसिंह को पकड़ लिया गया है। घायलों का डिप्टी सीएम केशव मौर्या के रिश्तेदार होने की बात की सही जानकारी नहीं है। इसके बावजूद घायलों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज कराया जाएगा और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।