फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   IG Zone has its own inspection of forests

आईजी जोन ने खुद किया जंगलों का निरीक्षण

Fri, 03 Mar 2017 10:47 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 03 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
IG Zone has its own inspection of forests
घट्टुगाड क्षेत्र में सैलानियों के लिए सजे जंगल कैंप। - फोटो : amar ujala
आईजी जोन ने शुक्रवार को पाठा क्षेत्र के डाकुओं को मार गिराने के लिए पुलिस टीम के साथ जंगलों का भ्रमण किया। दोपहर से शाम तक उनका काफिला मारकुंडी से लेकर करौंहा और ददरी माफी होते हुए मुख्यालय पहुंचा।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईजी जोन इलाहाबाद डा.केएस प्रताप कुमार ने चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी व पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह के साथ सीधे जंगल की ओर गए। सबसे पहले वह मऊ के रास्ते मानिकपुर पहुंचकर दस्यु प्रभावित क्षेत्र में चले गए। मारकुंडी, बहिलपुरवा के जंगल करौंहा, डोडा होते हुए जंगलों की जानकारी ली। डकैतों के अक्सर वारदात करने वाले इलाकों का भी भ्रमण किया।इसके बाद ददरी माफी होते हुए देवागना पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान आईजी जोन ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि डकैतों को मार गिराने के लिए सघन कांबिंग की जाए। अब गर्मी का सीजन आ रहा है तो पुलिस कर्मी पानी व धूप की समस्या से भी जूझेंगे। सभी समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए योजना बनाई जाए। आईजी के जंगल में भ्रमण करने को लेकर पूरा पुलिस बल एलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed