फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If you refuse to drink alcohol then the fog fire on the young man

शराब पीने से मना किया तो युवक पर झोंका फायर

Sun, 23 Apr 2017 12:07 AM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 23 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
If you refuse to drink alcohol then the fog fire on the young man
मारपीट में घायल युवक - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। मंदिर के चबूतरे पर बैठकर शराब पीने से मना करने पर पांच युवकों ने मिलकर एक युवक को डंडों से पीट दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को दौड़ाकर पीछे से गोली मारी लेकिन वह बाल बाल बच गया। इसके बाद आरोपी उसके घर घुसकर तोड़फोड़ कर भाग निकले।  

       मुख्यालय से सटे माफीकर्वी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को गांव में पेड़ के नीचे बने मंदिर के चबूतरे पर पांच युवक शराब पी रहे थे। उसने युवकों को यहां शराब पीने से मना किया तो एक युवक ने पकड़कर उसके कान में चांटा मारा।
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि जब उसने उस युवक को पकड़ लिया तो अन्य युवकों ने आकर उसे डंडाें से पीटने लगे। किसी तरह वह चिल्लाते हुए भागा तो पीछे पीछे आए युवकों ने तीन फायर झोंके लेकिन वह बाल बाल बचते हुए घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर उसके घर में भी घुस आए लेकिन उसे नहीं ढूंढ पाए तो फ्रिज कूलर व अन्य सामान बिखराकर भाग गए। पिटे युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जाते जाते फिर एक हवाई फायरिंग की। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 व कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपी भाग निकले।

कोतवाल साजिद अली खान ने बताया इस मामले में दो आरोपी राहुल और राघव को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है अन्य तीन की भी तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed