{"_id":"58b9a4234f1c1b7f59831af0","slug":"goods-made-millions-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर के घर से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर के घर से लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम कालोनी में गुरुवार रात को चोरों ने सहकारी बैंक मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित लगभग पांच लाख का माल पार कर दिया। पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के मैनेजर अनिल भास्कर एसडीएम कालोनी में रहते हैं। एक फरवरी को उनकी मां का जालौन में निधन हो गया था। इस कारण वह पूरे परिवार के साथ जालौन चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के मेन गेट सहित छह ताले तोड़कर अलमारी व अन्य स्थानों पर रखे जेवरात के डिब्बे व नगदी पार कर दी।
शुक्रवार सुबह उनके पड़ोसी शिवरामपुर स्थित सहकारी बैंक मैनेजर मुकेश कुमार ने घर का ताला खुला देखा तो हाल चाल जानने अंदर गए। अंदर कोई नहीं था। उन्होंने बताया अंदर का हाल देखकर उन्हें पैरों तले जमीन खिसक गई। गेट समेत कमरों के ताले व अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। उन्होेंने तुरंत सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष लवलेश यादव को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस व अनिल कुमार को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
चित्रकूट पहुंचे मैनेजर ने बताया कि चोरों ने लगभग पंाच लाख का माल पार कर दिया है। कोतवाल सत्यपाल सिहं ने घटनास्थल जाकर चोरी की जानकारी ली और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।