फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Former minister's co-workers and women's CO on abduction report

पूर्व मंत्री के गुर्गों व महिला सीओ पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 06 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Former minister's co-workers and women's CO on abduction report
पुलिस को वारदात की जानकारी देता युवक - फोटो : Bureau
प्रदेश के पूर्व खनिज मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली जिले की एक महिला ने कोतवाली में अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें मामले की जांच अधिकारी लखनऊ पुलिस की सीओ अमिता सिंह के अलावा तीन अज्ञात पर आरोप है कि उन्हे बहलाफुसलाकर मुख्यालय से लखनऊ ले गए और पूर्व मंत्री के खिलाफ मनचाहा बयान दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन

    
  गुरुवार को मुख्यालय निवासी पीड़िता ने कोतवाली में बताया कि पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से उसे परेशान किया जा रहा है। जिसमें लखनऊ में जांच चल रही है और उसमें 164 के बयान दर्ज होने थे। किसी काम से वह मुख्यालय स्थित अपने घर आई थी। 31 मार्च की सुबह उसकी दोनों नाबालिग पुत्रियां घर से बाजार जाने को कहकर निकली थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दोनों पुत्रियों को बाजार मार्ग पर ही जांच अधिकारी डीएसपी अमिता सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने रोक लिया। इसके बाद दोनों को बहलाफुसला कर अज्ञात वाहन से लखनऊ ले गए। जहां कोई नशीली पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म मामले में मनचाहा बयान दर्ज करा लिया है। इसके बाद दोनों को चित्रकूट छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर शाम तक दोनों पुत्रियों के घर न आने पर चिंता हुई तो काफी खोजबीन की गई। आस पास से लेकर परिचितों के घर फोन कर पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं पता चला। देर शाम अंधेरा होने पर दोनों पुत्रियां अचानक घर आ गईं। कुछ देर बाद दोनों पुत्रियों ने बताया कि उन्हें सिर दर्द हो रहा है। कुछ दवाएं देने के बाद दोनों सो गईं। इसके बाद सोकर उठने पर दोनों ने पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोप लगाया कि दोनों पुत्रियों के गायब रहने के दौरान पीड़िता को मिले सुरक्षाकर्मियों के पास लखनऊ से जांच अधिकारी अमिता सिंह का फोन भी आया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह सब पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को बचाने के लिए साजिश की जा रही है।


घटना को अंजाम देने वाले तीनों अज्ञात पूर्व मंत्री गुर्गे हैं। पूरी घटना की जानकारी होने पर कोतवाली में जांच अधिकारी के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि चार पर धारा 363,506 व 218 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed