फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmer, death in lease while fodder fodder

चारा काटते समय पट्टे में फंसा किसान, मौत

Mon, 26 Mar 2018 10:31 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 26 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer, death in lease while fodder fodder
जिला अस्पताल में मौजूद किसान शारदा सिंह पटेल के परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
मवेशी के लिए चारा काटते समय मशीन के पट्टे में फंसने से किसान की मौत हो गई। जानकारी होने पर विधायक ने अस्पताल पहुंचकर किसान के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर निवासी शारदा सिंह पटेल (50) पुत्र भइयालाल रविवार शाम को खेत से चारा लेकर लौटा था। इसके बाद मशीन से चारा काटने को पट्टा फंसाया। इसी दौरान अचानक उसका पैर पट्टे में फंस गया। मशीन चालू होने से पूरा शरीर उसकी चपेट में आ गया। यह देखकर वहां मौजूद अन्य परिजनों ने जल्दी से मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला।  शारदा सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल और उनके प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे। शारदा सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाया। किसान के दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed