{"_id":"58ab2ff84f1c1b0953b236f7","slug":"entered-the-house-trying-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
गुरुगाम, रेप आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : ani
कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा ने चार लोगों के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास की शिकायत जिलाधिकारी से की है। उसने बताया कि जब उसने उनका विरोध किया तो डाकू गौरी यादव से मरवाने की धमकी दी। परिजनों के चिल्लाने पर वे लोग धमकी देते हुए भाग निकले। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि चौकी में शिकायत करने के बावजूद उसकी रिर्पोट नहीं लिखी गई।
जिलाधिकारी को लिखे पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि रविवार को गांव का ही एक युवक चार अज्ञात लोगों के साथ बोलेरो से उसके घर के सामने रुके। घर का दरवाजा खटखटाने लगे। आवाज से उसने उन्हें पहचान लिया व दरवाजा नहीं खोला। इस पर वे लोग छत से आंगन में कूद पड़े। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर दो लोग गालियां देने लगे और डाकू गौरी यादव से उठवा कर जंगल में टंगवाकर मरवाने की धमकी दी।
इस मामले को लेकर वह सीतापुर चौकी व कोतवाली गई। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वो लोग लगातार फोन से धमकी दे रहे हैं। उसने बताया गांव का ही युवक पहले भी कई बार उससे छेड़छाड़ कर चुका है। इस मामले में सीतापुर चौकी प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।