{"_id":"58372de84f1c1b663a13b1e4","slug":"diggi-flown-ten-thousand-bikes-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े बाइक की डिग्गी से दस हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े बाइक की डिग्गी से दस हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर चौकी प्रभारी को जानकारी देता टप्पेबाजी का शिकार ठेकेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में लंबी लाइन के बाद किसी तरह रुपये मिलने पर घर लौट रहे ठेकेदार के बाइक की डिग्गी से दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने दस हजार रुपये उड़ा लिए। डिग्गी में ठेकेदार के नगदी के अलावा आवश्यक कागजात भी थे।
कोतवाली क्षेत्र के पुरवा तरौंहा निवासी ठेकेदार दिनेश यादव पुत्र बोधन गुरुवार को मजदूरों को भुगतान देने के लिए मुख्यालय के इलाहाबाद बैंक से रुपये निकालने आये थे। उन्होंने बताया कि लंबी लाइन में तीन घंटे के इंतजार के बाद दस हजार रुपये मिले तो बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में रख दिया। इसके बाद वह गांव की ओर जाते समय बेड़ीपुलिया के पास एक कपड़े की दुकान में बाइक खड़ी कर खरीददारी करने लगा।
इसी दौरान उसकी बाइक से टप्पेबाजों ने पूरा बैग गायब कर दिया। कपड़ा खरीदकर लौटे ठेकेदार ने डिग्गी खुली व बैग गायब देखा तो चिल्ला पड़ा। जानकारी मिलते ही सीतापुर चौकी प्रभारी मय फोर्स पहुंचे और पीड़ित से आधे घंटे तक चौराहे के पास की खड़े होकर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि बैग में दस हजार चार सौ रुपये और कुछ कागजात थे। चौकी प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि टप्पेबाज को जल्द पकड़ा जाएगा।पूरे घटनाक्रम में पुलिस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश रहा।
चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे अतर्रा के रामसजीवन और बांदा के संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित बार-बार टप्पेबाजों के रेल लाइन की ओर भागने की जानकारी देता रहा लेकिन चौकी प्रभारी ने खुद को जीप से ही नीचे उतरना गवारा नहीं समझा। मौजूद अन्य सिपाहियों को भी उस दिशा में जाने को नहीं कहा। तत्काल पुलिस उस दिशा की ओर जाती तो शायद टप्पेबाज को पकड़ा जा सकता था।