फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of student in questionable condition

छात्र की संदिग्ध हालत में मौत

Tue, 28 Mar 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट Updated Tue, 28 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Death of student in questionable condition
छात्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
स्नातक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेकर लौटे रहे छात्र का शव कोतवाली क्षेत्र के पिपरावल रेल पटरी किनारे खेत में मिला। परिजनों ने खेत में ही हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस का मानना है कि मृतक के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

    
  रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा निवासी सीताराम यादव का बड़ा पुत्र पंकज सिंह(21) बीए फाइनल का छात्र था। परीक्षा के लिए राजापुर के वशिष्ठ नारायण करवरिया डिग्री कालेज से प्रवेश पत्र लेने गया था। छोटे भाई नीरज ने बताया कि शाम तीन बजे तक मोबाइल से बातचीत हुई तो उसने बताया कि प्रवेश पत्र लेकर आ रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया।
विज्ञापन


देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो सभी ने रिश्तेदार व दोस्तोें के घर जानकारी ली लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के पिपरावल पुल की रेल पटरी के पास (रंगियापुरवा)क़ुछ लोग शौच क्रिया के लिए निकले तो गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
मौके पर पहुंचे कोतवाल सत्यपाल सिंह ने मृतक की जेब से मिले प्रवेश पत्र के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही परिजन भी खेत के पास पहुंचे अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की सही जानकारी हो सकेगी। मृतक के शरीर पर चोट का निशान तो नहीं दिखता। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed