{"_id":"59e38ed94f1c1b6d548b76f7","slug":"death-of-a-student-drowned-in-mandakini","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी में डूबे घाटमपुर के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदाकिनी में डूबे घाटमपुर के छात्र की मौत
चित्रकूट
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवी तत्वों को खदेड़ती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। दोस्तों के साथ मंदाकिनी स्नान करते समय अचानक डूबने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसके दो साथियों को गोताखोरों ने बचा लिया। मृतक इंटर का छात्र व घाटमपुर का निवासी था।
जानकारी के अनुसार घाटमपुर के मखौली निवासी बासू सचान (16) पुत्र राजू सचान रविवार को गांव के दोस्त ऋषि कुमार, नमन कुमार, सुधांशु व हिमांशु के साथ चित्रकूट घूमने आया था। शाम को सभी दोस्त नया गांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के सामने वाले घाट पर नदी में नहा रहे थे। नदी में कुछ दूर जाने पर बासू व उसके दो दोस्त ऋषि व नमन पानी में डूबने लगे। यह देखकर अन्य साथियों ने मदद की गुहार लगाई। चीख सुनकर आसपास के गोताखोरों ने आनन फानन में दो को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन बासू नहीं मिला।
जानकारी होते ही नयागांव थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी भी फोर्स के साथ पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद बासू को नदी से ढूंढकर बाहर निकाला गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई है। मृतक इंटर का छात्र था।