फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Daku Goppa gang members killed the young man, survived

डाकू गोप्पा गैंग के सदस्यों ने युवक को मारी गोली,बची जान

Sat, 09 Sep 2017 12:00 AM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 09 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Daku Goppa gang members killed the young man, survived
गोली लगने से घायल कुमकुम उर्फ अखिलेश उपाध्याय - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट/पहाड़ी। डाकू गोप्पा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन गैंग के बचे सदस्य फिर से सक्रिय होने लगे हैं। जेल में बंद डाकू के खिलाफ अदालत में गवाही रोकने के लिए बीती रात में एक युवक पर चार फायर झोंके। युवक तो बाल-बाल बच गया लेकिन एक गोली उसके पैर में जा धंसी। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध बता रही है।

पहाड़ी थानाक्षेत्र के नहरा निवासी कुमकुम उर्फ अखिलेश उपाध्याय पुत्र राधेकृष्ण ने शुक्रवार को बताया कि वह गुरुवार की रात को पहाड़ी से बाइक द्वारा अपने गंाव जा रहा था। जैसे की अगरहुंडा गांव के मोड़ पर पहुंचा तो झाड़ियों में छिपे आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली उसके बाइक के हैंडल में लगी तो वह नीचे गिर गया। इसके बाद एक गोली उसके पैर में घुटने के नीचे लगी।
विज्ञापन


वह किसी तरह बचकर इधर उधर भाग कर जान बचाया। घायल ने बताया कि इसके बाद भागते समय बदमाशों ने दो हवाई फायरिंग भी की है।
पीड़ित ने दावा किया कि आरोपियों में एक डाकू गोप्पा का भांजा रजुआ है। जो गोप्पा के जेल जाने के बाद से बचे गैंग की कमान संभाले है।

उसके साथ महेंद्र पासी व मुन्ना यादव कुल छह लोग थे। घायलावस्था में ही उसने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में थानाध्यक्ष मो.शरीफ खान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने के आरोप संदिग्ध हेैं। इन दिनों पुलिस का डकैतों के खिलाफ तेज अभियान है जिससे बचे डकैत सभी जान बचाए घूम रहे हैं। कुछ इसमें पारिवारिक विवाद का मामला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट। गोली लगने से घायल कुमकुम ने बताया कि उसके बहनोई कौशांबी निवासी विनोद पांडेय समेत तीन लोगों को डाकू गोप्पा ने एक साथ मार डाला था। उसी मामले में अब उसके जेल जाने के बाद से अदालत में गवाही न देने का दबाव उसके बदमाश रिश्तेदार दे रहे हैं। कई बार पहले धमकी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed