{"_id":"5a6236f74f1c1b7f268b55c1","slug":"daboted-robbery-bubuli-cole-gang-rogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचा गया डाकू बबुली कोल गैंग का बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबोचा गया डाकू बबुली कोल गैंग का बदमाश
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में डाकू बबुली कोल गैंग का सदस्य बउआ उर्फ दिनेश।
- फोटो : amar ujala
साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्य को पुलिस ने कैलहा गांव के पास ही दबोचा है। पकड़ा गया बउआ उर्फ दिनेश कुछ दिन पूर्व विद्युत प्लांट में मजदूरों से मारपीट व रंगदारी मांगने की घटना में शामिल था। इसके खिलाफ तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं।
शुक्रवार सुबह बहिलपुरवा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह हमराहियों के साथ डकैतों की तलाश में कांबिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस कैलहा गांव के पास पहुंची। गांव के बाहर बोर के पास एक संदिग्ध दिखा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दौड़कर दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी कैलहा निवासी बउआ उर्फ दिनेश पुत्र सत्यनारायण दस जनवरी को कैलहा गांव के पास विद्युत प्लांट में डाकू गैंग के साथ धावा बोलने व मारपीट करने में शामिल था। स्थानीय होने के कारण इसे पूरे गांव की रास्ता व निर्माण स्थल की जानकारी थी। इस पर तीन अन्य धमकी, मारपीट व मुठभेड़ के मामले दर्ज हैं। इसे जेल भेजा गया है।