फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dabacha to the rewarding member of the dacoit Goppa gang

डाकू गोप्पा गैंग के इनामी सदस्य को दबोचा

Fri, 14 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dabacha to the rewarding member of the dacoit Goppa gang
shimla police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। डाकू गोप्पा गैंग को कारतूस व खाद्य सामग्री पहुंचाने जा रहे गैंग के पांच हजार के इनामी सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया है। एक साल से फरार आरोपी पर पुलिस से मुठभेड़ करने समेत चार मामले दर्ज हैं। जिससे तमंचा भी बरामद हुआ है।
     सीतापुर चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात को देवागंना मोड़ पर चेेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच एक संदिग्ध वहां से गुजरा और पुलिस को देखकर जंगल की ओर जाने लगा। जिसे पकड़ा गया तो उसने अपना नाम अजीज अहमद पुत्र इमाम अली निवासी कोलगदहिया बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा, 13 कारतूस व भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद होने पर कड़ाई से पूछतांछ की गई। जानकारी के अनुसार अजीज अहमद पर पांच हजार का इनाम है। वह एक लाख पांच हजार के इनामी डाकू गोप्पा गैंग  का सदस्य है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 पकड़े गए गैंग के सदस्य पर बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के कर्का गांव में दो भाइयों के अपहरण कर फिरौती मंागने, बोरिंग मशीन को फूंकने और पुलिस मुठभेड़ करने के मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि 26 जून को कर्का गांव से बोरिंग करने गए दो भाइयों का अपहरण हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस द्वारा पकड़े गए गोप्पा गैंग के सदस्य अजीज ने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि उसके मोबाइल से गांव के कुछ लोगों ने डाकू गोप्पा से बात की थी। जिसकी जानकारी उसे बाद में हुई। इसी आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed