{"_id":"5cd86df6bdec22074a6addb9","slug":"crusher-mill-driver-dies-of-driver-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर मिल के ट्रक चालक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्रशर मिल के ट्रक चालक की मौत, हत्या का आरोप
Mon, 13 May 2019 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 May 2019 12:33 AM IST
सार
मृतक के अवैध संबंधों को लेकर चर्चा भाई भाभी को पकड़ने पर भड़के परिजन
विज्ञापन
घटना वाले घर की इसी छत पर सोया था मृतक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतकूप (चित्रकूट)। क्रशर मिल में वाहन चालक व पहाड़ पर मजदूरी करने वाले संतू यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने सिर पर गहरा घाव होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक के साथ छत पर सो रहे तीन अन्य मजदूरों को पकड़ा है। इस मामले में मृतक के भाभी समेत कुछ अन्य लोगों से अवैध संबंध भी हत्या के कारण बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के भाई भाभी को पकड़ा लेकिन प्रथम पूछताछ के बाद फिलहाल छोड़ दिया गया है।
बांदा जिले के मर्का थाना अंतर्गत गोंडा गांव का पवन यादव आठ वर्ष से भरतकूप चौकी क्षेत्र के गोंडा गांव में किराए के मकान में रहकर पत्नी नीलम के साथ मजदूरी करता है। दो वर्ष पहले छोटा भाई संतू यादव भी यहीं आकर उनके साथ रहने लगा था। शनिवार को संतू अपने भाई भाभी के घर से खाना खाने के बाद सड़क किनारे बने मकान मालिक के एक अन्य घर की छत पर सोने चला गया। उसके साथ बबेरू निवासी मजदूर अरुण, सुनील व अनिल भी सो रहे थे। रविवार की सुबह सब जागकर नीचे आने लगे तो संतू को भी जगाया लेकिन वह नहीं जागा। उसके सिर पर गहरी चोट देखकर सभी डर गए और आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि संतू की मौत हो चुकी थी और शव को छत से नीचे उतारा।
घटना की जानकारी मिलते ही उसका भाई पवन भाभी नीलम ने परिजनों को सूचना दी। दोनों ने पुलिस को बताया कि यह तो हत्या है। संतू के सिर पर गहरी चोट है। चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या ही लगती है। मृतक के सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार किया गया है। पुलिस ने तीनों मजदूर साथियों को पकड़ा है। दो घंटे की पूछताछ के बाद कुछ और राज खुले। इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के कई लोगों से अवैध संबंध होने की जानकारी पर पुलिस ने उसके भाई पवन व भाभी को भी पकड़ा। पुलिस को शक हुआ कि भाई व भाभी का हत्या में हाथ हो सकता है। भाई व भाभी के पकड़े जाने की सूचना पर मृतक के परिजन भड़क गए और पोस्टमार्टम से शव छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
मृतक की मां गोविंदी देवी के साथ गांव के कई लोग एसपी आवास पहुंचे और भरतकूप पुलिस की मनमानी की शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस उसे मृतक बेटे के शव को देखने नहीं दे रही है और अब फर्जी तरीके से भाई व भाभी को फंसा रही है। एसपी मनोज कुमार झा ने मृतक के भाई भाभी को छोड़ने को कहा। इससे बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और पोस्टमार्टम कराकर शव गांव ले गए। एसपी ने बताया कि मजदूर की मौत के कई कारण हो सकते हैं। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही सारी सच्चाई सामने आएगी।
इसी साल होनी थी शादी
चित्रकूट। मृतक की मां गोविंदी ने बताया कि आठ वर्ष पहले से बड़ा पुत्र पवन व पत्नी भरतकूप में रहने लगे थे। उसी के साथ छोटा भाई संतू भी रहकर मजदूरी करता था। उसकी शादी भी तय हो गई थी। मां के अनुसार इसी साल उसकी शादी करनी थी।