{"_id":"573235204f1c1b2b05919b1b","slug":"cole-bbuli-gang-guns-head-husband-beaten-kibt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबुली कोल गैंग ने प्रधान पति को बंदूकों कीबट से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबुली कोल गैंग ने प्रधान पति को बंदूकों कीबट से पीटा
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 11 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
डकैत
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। ढाई लाख के इनामी बबुली कोल डकैत गैंग ने प्रधान प्रति को घर से घसीट कर बंदूकों की बट से पीटा। प्रधान पति को बचाने आए उसके चाचा को भी डकैतों ने जमकर धुना। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गिदुरहा गांव में सोमवार रात डकैतों ने यह वारदात अंजाम दी । डकैतों से खौफजदा चाचा-भतीजे ने पुलिस को घटना की सूचना तो दी लेकिन रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गिदुरहा गांव में बीती रात बबुली कोल गैंग आ धमका। ग्रामीणों के मुताबिक डकैत सीधे प्रधान मालती देवी के घर पहुंचे। डकैतों ने घर का दरवाजा खुलवा कर प्रधान पति रघुनंदन से गालीगलौज कर उसे बंदूकों की बटों से पीटना शुरू कर दिया। रघुनंदन के चीखने-चिल्लाने के बावजूद गांव में कोई ग्रामीण अपने घर से नहीं निकला । रघुनंदन के चाचा बाबूलाल ने हिम्मत बटोर कर डकैतों को रोकने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे भी जमकर पीटा।
विज्ञापन
जाते-जाते डकैत प्रधान पति को रकम न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दे गए। बबुली कोल गिरोह के गांव से बाहर जाते ही पिटाई से अधमरे चाचा-भतीजे परिजनों की मदद से मानिकपुर थाने पहुंचे। सूचना पर पुलिस टीम जंगल की और तो गई लेकिन डकैतों का सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष मनीष जाट ने बताया डकैतों से पिटने के बावजूद प्रधान पति ने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन