{"_id":"59777e784f1c1b80548b4633","slug":"closet-closed-clinic-before-reaching-the-inquiry-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम पहुंचने के पूर्व झोलाछाप का बंद हुआ क्लीनिक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच टीम पहुंचने के पूर्व झोलाछाप का बंद हुआ क्लीनिक
चित्रकूट
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Docter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(ब्यूरो)। झोला छाप डाक्टराें के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान शुरू किया है। बुधवार को जांच में अपर सीएमओ पहुंचे तो संबंधित डॉक्टर क्लीनिक बंद कर गायब हो चुका था। कस्बे में एक झोला छाप डॉक्टर से इलाज के दौरान डेढ़ माह पूर्व एक युवक की मौत हुई थी। जिस पर परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया था। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत बुधवार को पहाड़ी में जांच के लिए टीम भेजी गई थी। जांच अधिकारी अपर सीएमओ डॉ. पीएन गोयल ने बताया कि जैसे ही टीम कस्बे में पहुंची तो इसकी भनक संबंधी डॉक्टर को लग गई थी। क्लीनिक बंद मिलने पर टीम लौट आई। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ देर पूर्व क्लीनिक खुली थी।
विज्ञापन