फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Child killing began on politics

बालक की हत्या पर शुरू हुई सियासत

Sat, 02 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 02 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Child killing began on politics
एसपी को घटना की जानकारी देते कांग्रेसी नेता रामभवन गुप्ता व पंकज मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी (चित्रकूट)। बकरी चोरी के दौरान बालक की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या के बाद शुक्रवार को बछरन गांव से लेकर एसपी कार्यालय तक राजनैतिक दलों के नेताओं की भागदौड़ होती रही। सभी ने मृतक के परिजनों को ढ़ंाढस बंधाया और पुलिस से मुख्य आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। आरोपी के चाचा की गुमटी फूंकने के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया तो कुछ राजनैतिक दलों के नेताओं और प्रदर्शन के दौरान कानून तोड़ने वालों को पसीना छूटने लगा। पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


  गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को थाना क्षेत्र के बछरन गांव के 14 वर्षीय कल्लू उर्फ आलोक की बकरी चोरों ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी फिर उसकी बकरियां लूटने का असफल प्रयास किया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गांव के ही आरोपी फुद्दा उर्फ हुसैन के चाचा मुन्ना खां की गुमटी फूंककर राजापुर मार्ग पर जाम लगाया था। पुलिस ने हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा भी है। जिससे पूछताछ जारी है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि कानून व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इसके लिए वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों से पूछताछ शुरू हुई तो कई लोगों ने खुद को बेकसूर बताया। सुबह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता व पंकज मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिजनों को मिलाकर मुख्य आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की। गुमटी फूं कने के मामले मेें कहा कि पुलिस साक्ष्य देखकर ही कार्रवाई करे। किसी निर्दोष ग्रामीण को परेशान न किया जाए। एसपी केके चौधरी ने कहा कि निर्दोष को पुलिस कतई परेशान नहीं करेगी। उधर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक जाटव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बछरन गांव जाकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेकर कहा कि नाबालिग के हत्यारोेपियाें को छोड़ा गया तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। भाजपाइयों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, दिनेश तिवारी, तीरथ तिवारी, रघुनाथ जायसवाल, बृजेश पांडेय, भागवत त्रिपाठी, बृजेंद्र शुक्ला व अरूण पटेल आदि मौजूद रहे। इसके बाद शाम को बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, कौशलेंद्र कुमार व जगदीश गौतम ने भी गांव जाकर पीड़ित परिवार के लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed